जन्माष्टमी के दिन व्रत में क्या खाएं? क्या व्रत में शहद, तिल और सौंफ को खा सकते हैं

 जन्माष्टमी के दिन व्रत में क्या खाएं?

जन्माष्टमी के दिन व्रत में आप फल और ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।

क्या व्रत में तिल सौंफ और शहद खा सकते हैं?

व्रत में बहुत लोग यह जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि क्या व्रत में तिल, सौंफ और शहद खा सकते हैं? तो मेरा उत्तर होगा हाँ।

व्रत में किस तरह का नमक खाना चाहिए?

व्रत में केवल सेंधा नमक खा सकते हैं सफेद व काला नमक दोनों ही नमक व्रत में निषेध होते हैं


जन्माष्टमी के व्रत में पूरा दिन निराहार रहते हैं कुछ लोग फलाहार भी करते हैं आज मैं आपको बताऊंगी कि यदि आप फलाहार कर रहे हैं तो किस प्रकार का फलाहार करें जो आपकी भूख को कम करेगा और ऊर्जा भी प्रदान करेगा।



निश्चित तौर पर इस समय कई तरह के फल आते हैं जैसे सेब, केला, नाशपाती, अंगूर, कीवी, अनार इत्यादि आप इनको मिश्रित करके फ्रूट कंपोट बना सकते हैं यह फ्रूट्स कंपोट (fruits compote) किस तरह से बनता है आज मैं आपको अपने ब्लॉग में बताऊंगी

सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि फ्रूट कंपोट क्या होता है तो सबसे पहले हम यहां पर कंपोट को समझेंगे। कंपोट का मतलब होता है मिश्रण और फ्रूट को हिंदी में फल कहते हैं अर्थात फलों का मिश्रण जिसे चीनी की चाशनी यानी शुगर सिरप के साथ बनाया जाता है आप इसमें लौंग, दालचीनी, जायफल भी डाल सकते हैं।

फ्रूट्स कंपोट (fruits compote)


फ्रूट्स कंपोट 

बनाने का समय: 5 मिनट 

रेसिपी का प्रकार: सलाद

सर्व: 4


सामग्री- 

1 केला,

1 कीवी,

½ आम,

1 मौसमी, 

15 लाल अंगूर, 

¼ कप अनार, 

½ नाशपाती,  

½ चम्मच सेंधा नमक, 

2 चम्मच शहद, 

¼ चम्मच कालीमिर्च पाउडर, 

1 बड़ चम्मच भुना हुआ तिल और सौंफ


बनाने का तरीका-


सभी तरह के फल लें।



सबसे पहले फलों को पानी से धोकर साफ कर लें।



लाल अंगूर को बीच में से काटकर इसके बीज निकालिए।


अब इन कटे हुए बीज निकले हुए अंगूर को एक बाउल में डालें।


कीवी के भी छोटे-छोटे टुकड़े काट कर बाउल में डाल दीजिए।


आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले फिर इसे भी फलों के साथ मिला दे।


मौसमी के छिलके हटाकर बीज निकाल लीजिए फिर फांक को दो भागों में काट लें।



अनार को छीलकर दाने निकल लें फिर केले के भी छोटे-छोटे टुकड़े काट लें इन दोनों फलों को अन्य फलों के साथ मिश्रित करें।



अब इन मिश्रित फलों में भुना हुआ तिल और सौंफ, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और शहद मिलाकर मिक्स कर लीजिए।


व्रत के दौरान इस फ्रूट कंपोट (fruits compote) को बनाए और तुरंत खाए। रखें नहीं।



आशा करती हूं कि आपको आज का यह ब्लॉग पसंद आया होगा।

आगे यह भी पढें

आंवले का मुरब्बा 


लेखिका शालिनी जैन एक यूट्यूबर और ब्लॉगर हैं



लेख पब्लिश करने की तारीख 31 अगस्त,  गुरुवार 2023








Comments

Popular posts from this blog

Paneer Ke parantha me kya kya dala jata hai

What is a mousse?/what it is called?/difference between mousse, ice cream and cake cream

खील का इंग्लिश नाम/what is called kheel in English