पास्ता क्या होता है/कैसे बनाएं/शेज़वान पास्ता विद मेयोनीज कैसे बनाएं


शेजवान पास्ता विद मेयोनीज



पास्ता बनाने का विस्तृत वर्णन, फोटो, नुस्खा

पास्ता क्या होता है?

पास्ता एक सफेद रंग का खाद्य पदार्थ होता है जिसे उबालकर मेयोनीज और कई तरह की सॉस के साथ पकाया जाता है। यह स्वाद में कम मसालेदार अर्थात कम चटपटा होता है।
पास्ता को चावल के आटे और दाल से तैयार किया जाता है। इसे मशीन से कई तरह के आकार का बनाया जाता है। यह कई तरह के डिजाइन व आकार का होता है। पास्ता  के प्रकार - लंबा, ट्विस्ट,कर्व।
वैसे तो पास्ता एक लसलसेदार व्यंजन है लेकिन इसे यदि उबालकर व छानकर इसका लसलसेदार पानी निकाल दिया जाए और फिर इसे तलकर इसमें कुछ मसाला मिला दिया जाए तो यह बहुत ही स्वादिष्ट चटपटा सा नमकीन बन जाता है। इस तरह इसे कई महीनों तक संरक्षित किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर इसके लसलसेदार पानी को मेयोनीज व कुछ क्रीमी पास्ता में प्रयोग किया जाता है। 

पास्ता को और अधिक समय तक प्रयोग करने के लिए आप इसे एक बार उबालकर फ्रिज में रख दें और फिर जब कभी खाने का मन करे तब इसे सॉस इत्यादि में विभिन्न प्रकार से बनाएं। इस तरह पास्ता को आप ३ से ४ दिन प्रयोग कर सकते हो।

आजकल पास्ता को बनाने का तरीका विभिन्न प्रकार का  है जैसे- टमाटर की ग्रेवी के साथ, मेयोनीज के साथ,कई तरह की सब्जी के साथ, चीज़ के साथ, सब्जी के रूप में,सेंन्डविच, पकौड़े,समौसे की स्टफिंग, सलाद इत्यादि में। 

और भी कई तरह के पास्ता व्यंजन देखें।




वेजिटेबल ग्रेवी पास्ता
वेजिटेबल ग्रेवी पास्ता





शेजवान पास्ता विथ मेयोनीज















(३) शेज़वान पास्ता विथ मेयोनीज


व्हाइट सॉस पास्ता



















पास्ता व्यंजन की विशिष्टता इसकी ग्रेवी में है। इस मसाले रहित स्वाद भरे व्यंजन को आमतौर पर स्नैक्स या नाश्ते के रूप में परोसा जाता है। इस व्यंजन को दिन या रात में अपनी सुविधानुसार बढ़ाया जा सकता है। इसका शालीनता पूर्वक  सेवन करने के लिए कांटे और चम्मच का प्रयोग किया जाता है।


शेज़वान पास्ता विद मेयोनीज़ बच्चों का पसंदीदा व्यंजन है। आजकल बाजार में कई तरह के पास्ता की वैरायटी है। वैसे तो बच्चों को सभी प्रकार का पास्ता पसंद होता है लेकिन शेज़वान पास्ता बहुत ही स्वादिष्ट बनकर तैयार होता है इस कारण बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिंस, मिनरल्स, कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है।


शेज़वान पास्ता बनाने का तरीका-

तैयारी का समय 20 मिनट।
बनाने का समय 14 मिनट।
3 सर्व।

सामग्री-


पास्ता के लिए-

___________
1 कटोरी पास्ता।

1 चम्मच तेल।

चौथाई चम्मच नमक।

पानी।

ग्रेवी के लिए-


2 टमाटर+1 हरी मिर्च+1 इंच लम्बा अदरक के टुकड़े का मोटा पेस्ट।

1 बड़ी चम्मच देसी घी।

1 बड़ी चम्मच मक्खन।

2 चम्मच शेज़वान सॉस।

4 बड़े चम्मच मेयोनीज।

2 बड़ी चम्मच टोमैटो सॉस।

1/2 छोटी चम्मच रेड चिली फ्लेक्स(वैकल्पिक)।

1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर।

1 बड़ी चम्मच कसूरी मेथी।

नमक स्वादानुसार।

बनाने का तरीका-


1- पास्ता को नमक और तेल के साथ उबलते पानी में 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं।

2- अब आंच बंद कर दें और पास्ता के पानी को निकाल दें।

3- उबले हुए पास्ता को 2 मिनट तक ठंडा होने दें।

4- एक कड़ाही में घी और मक्खन डालें जब घी गरम हो जाए तब इसमें टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर जब तक चलाते रहें जब तक कि यह तली न छोड़ने लगे।

5- अब इसमें उबले हुए पास्ता और बाकी बची हुई सभी चीजें डाल दें।

6- तीन-चार मिनट तक चम्मच से चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं। 

7- अब गैस बंद कर दें।पास्ता तैयार है इसे बच्चों को गरमागरम परोसें ।

पास्ता के कई तरह की रेसिपी को देखें

आशा करती हूं कि आपको पास्ता के बारे में मेरे द्वारा दी गई यह रोचक जानकारी जरुर पसंद आई होगी और अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे।

लेखिका- शालिनी जैन एक यूट्यूबर वा ब्लॉगर है।

Comments

Popular posts from this blog

Paneer Ke parantha me kya kya dala jata hai

What is a mousse?/what it is called?/difference between mousse, ice cream and cake cream

खील का इंग्लिश नाम/what is called kheel in English