काष्ठफल और मेवा

मेवा के बारे में विस्तृत जानकारी और वर्णन

  • काष्ठफल और मेवा में अंतर
  • मेवा के अंग्रेजी में नाम 
  • मेवा के फायदे 
  • मेवा से बनी रेसिपीज़ 
मेवा के बारे में संपूर्ण विस्तृत जानकारी, फोटो, नुस्खा, वर्णन सहित।  

लेखिका ने इस लेख में मेवा और काष्ठफल के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप में बताई है

काष्ठफल और सूखे मेवे मे अंतर


मेवा के अंतर्गत वे सभी सूखे मेवे आते हैं जो हमारे शरीर को लाभ पहुंचाते हैं जिसमें खुबानी, अखरोट, किशमिश, बदाम,
चिलगोजा, चिरौंजी ,काजू, पिस्ता, छुहारे, मखाने, मुनक्का इत्यादि हैं।

यहां मैं आपको बताना चाहूंगी कि ड्राइफ्रूट्स और नट्स में भी अंतर होता है। कहने को तो ड्राई फ्रूट्स और नट्स दोनों मेवे ही हैं परंतु कुछ अंतर से ये अलग हो जाते हैं। आप में से अधिकतर लोग सामान्यतः यह सोचते होंगे कि यह सभी ड्राई फ्रूट्स नट्स होते हैं अथवा ड्राई फ्रूट्स का अंग्रेजी में ही एक और पर्यायवाची शब्द है अथवा ड्राई फ्रूट्स और नट्स दोनों को एक ही मान लेते होंगे परंतु यह सत्य नहीं है। इसे समझने के लिए सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि ड्राई फ्रूट्स और नट्स दोनों क्या हैं और इन दोनों में क्या अंतर हैं।

Dry fruits aur nuts Mein antar
Difference between dry fruits and nuts 
ड्राइफ्रूट्स और नट्स में अंतर 


सबसे पहले तो आपको सूखे मेवे और नट्स के बारे में जानना होगा तभी आप अच्छे से समझ पाएंगे।


■ सूखे मेवे /सूखे फल >DRY FRUITS 

■ काष्ठफल >NUTS 


साधारण भाषा में यहां मैं आपको सबसे पहले सूखे मेवा के बारे में बता रही हूं

■ सूखे मेवे> DRY FRUITS [NOUN]

फल जिन्हें सुखाकर खाया जाता है उन्हें ड्राई फ्रूट कहा जाता है। यहां मैं आपको कुछ सामान्य सूखे फल के नाम बता रही हूं जैसे-

kishmish (किशमिश),
Badam (बादाम),
akhrot (अखरोट),
khubani (खुबानी),
pista (पिस्ता), 
chilgoza (चिलगोजा),
kaaju (काजू) इत्यादि।

अब मैं आपको काष्ठफल के बारे में बता रही हूं।

■《NUTS 》नट्स को हिंदी में काष्ठफल कहा जाता है।

काष्ठफल > nuts [noun]

covered with hard armor.
Some Dry fruits covered with hard fleshy armor.

कुछ सूखे मेवे जो कठोर मासल कवर से ढके रहते हैं उन्हें काष्ठफल कहा जाता है। जैसे- मूंगफली, अखरोट, बदाम, काजू । यह सभी ऐसे सूखे मेवे हैं जो कठोर कवर से ढके रहते हैं इन्हें खाने के लिए सबसे पहले इनके बाहरी कठोर कवर को तोड़ना होता है तब इनके अंदर के भाग को खाया जाता है।

अब तो आप ड्राई फ्रूट और नट्स दोनों के बारे में अच्छे से समझ ही गए होंगे आशा करती हूं कि इसके बारे में मेरे द्वारा दी गई यह विस्तृत जानकारी आपके लिए पूर्ण है मुझे और अधिक इनके बारे में समझाने की आवश्यकता नहीं होगी।

मेवा के अंग्रेजी में नाम


यहां मैं आपको कुछ सूखे फल के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में बता रही हूं। इन भाषाओं के अलावा भी यदि किसी और भाषा में आप इनका नाम जानते हैं तो आप मुझे नीचे कमेंट में बता सकते हैं।
  1. अखरोट     walnut 
  2. बादाम         Almond 
  3. काजू           Cashew 
  4. किशमिश     Raisins 
  5. खुबानी        Apricot 
  6. खजूर          Dates 
  7. छुआरा        Dry Dates 
  8. अंजीर         Fig
  9. मखाना        Lotus seeds 
  10. पिस्ता          pistachios 
  11. चिरौंजी        Cudhahnut(chirongi)
  12. चिलगोजा     pine nuts 
  13. मुनक्का        black current 
अब आप यह कहेंगे कि ऊपर मैंने dry fruits के बारे में इतना कुछ बताया परंतु इनके फायदे के बारे में नहीं बताया तो अब मैं आगे आपको इन सभी ड्राई फ्रूट्स के फायदे के बारे में बताऊंगी और आगे के ब्लॉग में इन ड्राई फ्रूट्स से बनी हुई कुछ स्वादिष्ट रेसिपी भी है जिनके बारे में रेसिपी शेयर करूंगी।


लेखिका शालिनी जैन एक यूट्यूब, ब्लॉगर और फेसबुक कांटेन्ट क्रिएटर हैं


Author name shalini jain
Publish : 17th October , 2021 
Day : Saturday 




जैसा कि मैंने आपको अपने पिछले ब्लॉग में ड्राई फ्रूट्स और नट्स के बारे में बताया था तो आज मैं आपको उनसे संबंधित कुछ रेसिपी शेयर कर रही हूं। सूखे मेवे से संबंधित रेसिपी को देखने के लिए नीचे दिए गए ब्लू शब्दों को टच करें। 








ऊपर नीले रंग में दिखाई गई जो मेवा पाग और मेवा बर्फी की रेसिपी है आप देखेंगे कि यह बहुत ही पौष्टिक रेसिपी है इसको खाने से बच्चों की याददाश्त बढ़ती है वा गर्भवती महिला अथवा बुजुर्ग के लिए बहुत ही लाभकारी है।



Comments

Popular posts from this blog

Paneer Ke parantha me kya kya dala jata hai

What is a mousse?/what it is called?/difference between mousse, ice cream and cake cream

खील का इंग्लिश नाम/what is called kheel in English