राजस्थान के प्रसिद्ध घेवर
घेवर
लेखिका ने अपने इस लेख में बताया है कि घेवर क्या है? और कहां का प्रसिद्ध है? कैसे बनाया जाता है? घेवर की फुल रेसिपी नुस्खा सहित बताई गई है। लेखिका शालिनी जैन एक यूट्यूबर और ब्लागर हैं।
घेवर का छाया चित्र
घेवर क्या है?
घेवर एक जालीदार, स्वादिष्ट, गोलाकार मिठाई है जिसे मैदा और घी से बनाया जाता है। इसे मीठा बनाने के लिए एक तार की चाशनी में डुबोया जाता है फिर इसकी टॉपिंग रबड़ी और ड्राई फ्रूट से जाती है।
■घेवर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
■अंग्रेजी नाम /English mein kya Kahate Hain
■Ghevar meaning in English.
घेवर ॥> Ghevar/Ghewar.
घेवर मिठाई कहां की प्रसिद्ध है?
घेवर राजस्थान के शहर जयपुर में बहुत प्रसिद्ध है।
राजस्थान में तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर घेवर, फैणी इत्यादि मिठाई खाई जाती है। राजस्थान में घेवर कई तरह से बनाए जाते हैं यह घेवर पनीर घेवर, दूध के घेवर, प्लेन घेवर इत्यादि होते हैं।
घेवर कैसे बनाए जाते हैं?
घेवर की रेसिपीज हिंदी में
नीचे हिंदी में राजस्थान की प्रसिद्ध घेवर की रेसिपी और वीडियो दोनों दी हुई है।
दूध घेवर (राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाई)।
राजस्थान का चर्चित घेवर। राजस्थानी पारंपरिक दूध के घेवर की रेसिपी।
घेवर राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाई है। यह मुख्य रूप से तीज और रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान खाया जाता है।
घेवर घी और मैदा से जाली के आकार की मिठाई है। घेवर को मीठा बनाने के लिए एक तार की चाशनी बनाई जाती है। घेवर को चाशनी में डुबोकर निकाल लिया जाता है। फिर उसके ऊपर दूध, रबड़ी और मेवे डाले जाते हैं।
परंपरागत रूप से घेवर- पनीर घेवर, दूध घेवर, सादा घेवर जैसे विभिन्न प्रकारों से बनाया जाता है। आज हम दूध से घेवर बनाएंगे। यह बहुत स्वादिष्ट होता है।
घेवर का नुस्खा
तैयारी का समय: 5 मिनट।
पकाने का समय: 20 मिनट।
नुस्खा का प्रकार: मिठाई।
लोकप्रिय नुस्खा: पश्चिमोत्तर भारत (राजस्थान)।
परोसें: 5
सामग्री-
½ कप मैदा।
¼ कप घी।
1 कप कमरे के तापमान का दूध।
2 चुटकी बेकिंग सोडा।
तलने के लिए घी।
बनाने का तरीका-
[1] - घी में मैदा मिला लें, अब धीरे-धीरे दूध डालें (घोल डोसा के घोल जैसा होना चाहिए)।
तैयार बैटर(घोल) को ढककर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
[2]- घेवर बनाने के लिए एक छोटी भगोनी लें। आधी भगोनी में घी भर दीजिये।
[3] - घोल की पतली धारा बनाकर एक चम्मच घोल गर्म घी में डालिये।
[4] - जब झाग उठना बंद हो जाए, तो फिर से एक बड़ा चम्मच घोल डालें। ऐसा 20 बार करें। जलीदार घेवर बनकर तैयार है, घेवर को लकड़ी के डंडे से निकाल लीजिए।
[5] - घेवर के ठंडा होने के बाद इसे एक तार की चाशनी में डुबोकर निकाल लें। अब इसके ऊपर रबड़ी और थोड़े ड्राई फ्रूट से डालें। बहुत ही स्वादिष्ट मीठी चाशनी में डूबा हुआ घेवर बनकर तैयार है।
यह प्रश्न भी पूछा जाता है(ब्लू शब्द टच करें)
इस ब्लॉग में आज आपने देखा कि घेवर कहां का प्रसिद्ध है? वा कैसे बनाया जाता है? आशा करती हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी । इसके अतिरिक्त भी यदि कुछ समस्या हो तो आप मुझसे पूछ सकते हैं।
लेखिका शालिनी जैन एक यूट्यूबर और ब्लॉगर हैं।
लेख को पब्लिश करने की तिथि 29/7/2022 , जुलाई, शनिवार।

Comments
Post a Comment