दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख व्यंजन
दक्षिण भारत में दाल और चावल से बने हुए व्यंजन खाए जाते हैं।
________________________________________________
यह भी देखें दक्षिण भारतीय कुछ प्रमुख व्यंजन
मसाला डोसा
यह दाल और चावल से बनाया हुआ चीले के प्रकार का व्यंजन है जो खमीरीकरण की प्रक्रिया के बाद बनाया जाता है।
सामग्री -
घोल के लिए-
1 कप चावल
½ कप उड़द दाल
¼ छोटी चम्मच दाना मेथी
मक्खन
पानी
डोसा बनाने की विधि-
चावल और उड़द की दाल में दाना मेथी डालकर 7 से 8 घंटे भिगाने के लिए रखें फिर चावल का दरदरा पेस्ट और दाल का महीन पेस्ट पीसकर दोनों को अलग अलग बर्तन में डाल किसी गर्म स्थान पर 8 से 9 घंटे खमीर उठने के लिए रखें। अब आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर डोसे का घोल तैयार करें। गर्म तवे पर डोसा फैलाएं इसके ऊपर थोड़ा सा मक्खन और मसाला डालें बीच में राई वाले मसालेदार आलू भरे। जब एक तरफ से सिक जाए तब इसे उतार कर प्लेट में डालें और गरमा गरम सांभर के साथ सर्व करें।
मसाला के लिए-
2 चम्मच मूंगफली
½ कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
1 चम्मच उड़द दाल
1 चम्मच चना दाल
1 चम्मच राई
½ चम्मच दाना मेथी
1 साबुत लाल मिर्च
6 करीपत्ता
1 चम्मच साबुत धनिया
विधि-
ताजा नारियल और कश्मीरी मिर्च पाउडर को छोड़कर सभी सामग्री कम आज पर 5 मिनट होने ठंडा होने के बाद मिक्सी के जार में महीन पीस लें फिर इसमें ऐसा हुआ कच्चा नारियल और कश्मीरी मिर्च पाउडर मिलाएं सांभर मसाला तैयार है। डोसा के ऊपर मक्खन में मिलाकर डोसे के ऊपर फैलाएं।
_____________________________________________________________________________________________
पुट्टू
________________________________________________
पाल पायसम
_____________________________________________________________________________________________
अप्पे
_____________________________________________________________________________________________
सांभर वड़े
_____________________________________________________________________________________________
दाल चावल इडली
_____________________________________________________________________________________________
सांभर
_____________________________________________________________________________________________
नारियल चटनी
_____________________________________________________________________________________________
दही नारियल राइस
_____________________________________________________________________________________________
उत्तपम
________________________________________________
थाट्टा पायारू वड़े
[थाट्टा पायरू लोबिया को कहते हैं]
सामग्री-
½ कप भीगे हुए लोबिया (थाट्टा पायारू),
स्वादानुसार नमक,
1 बड़े चम्मच तेल,
1 बड़े चम्मच दरदरी कुटी हुई कालीमिर्च,
आवश्यकतानुसार पानी,
तेल तलने के लिए।
नारियल की चटनी के लिए-
½ ताजा नारियल,
4 हरी मिर्च,
इमली,
¼ कटोरी दही,
आवश्यकतानुसार पानी,
आवश्यकतानुसार नमक।
विधि-
लोबिया को 7 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब मिक्सी में भीगे हुए लोबिया ,कालीमिर्च, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर पाइपिंग बैग में भरें। पाइपिंग बैग के नीचे कैची से थोड़ा कट लगाकर छेद बनाएं फिर गरम तेल में थाट्टा पायारू वड़े को मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
गरमागरम थाट्टा पायरू वड़े को नारियल की चटनी के साथ खाएं।
यहाँ आप थाट्टा पायारू वड़े की रेसिपी देख सकते हैं
________________________________________________
लेखिका शालिनी जैन एक यूट्यूबर और ब्लॉगर हैं।
लेख पब्लिश करने की तारीख
17 जून, 2023 [वार- शनिवार ]
Comments
Post a Comment